केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अमनौर /सारण
भाजपा युवा महोत्सव में शामिल होने गोपालगंज जा रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमनौर में भब्य स्वागत किया गया. गुरुवार को एसएच 73 अमनौर – सोनहो मुख्य मार्ग खोरीपाकड़ पेट्रोल पंप के पास भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बैंड बाजा के साथ फूलमाला व अंगवस्त्र भेंट कर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत किया. वहीं उनके साथ जा रहे विधान पार्षद व भाजपा नेता संजय मयूख को भी स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए. उक्त मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह ,संजीव सिंह, जीतेन्द्र कुमार राय, अरुण राय, विक्रमा मांझी,राम नरेश त्यागी राकेश सिंह, ,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे. वहीं दूसरी ओर अमनौर चौक के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्तोष सिंह के नेतृत्व में भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया. जहां अमरेन्द्र नारायण ललन, मनन सिंह, अभिषेक कुमार ,लोहा सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments