रंग लाया सांसद सिग्रीवाल का प्रयास, एकमा स्टेशन पर पाटलिपुत्रा तो दाउदपुर में मौर्या एक्सप्रेस का हुआ ठहराव
विनीत कुमार, छपरा
एकमा व आसपास के रेलयात्रियों के लिए इससे अच्छी खबर शायद ही कोई होगी। महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से एकमा स्टेशन पर लखनऊ पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12529/30) तो वही दाउदपुर स्टेशन पर गोरखपुर हटिया (15027/28) मौर्या एक्सप्रेस का ठहराव हुआ है।

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 25 जनवरी को क्रमशः दाउदपुर व एकमा स्टेशनों पर इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सांसद सिग्रीवाल ने दैनिक खोज खबर से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है।
इस कार्य के लिए सांसद को लोग धन्यवाद दे रहे हैं।




Recent Comments