नगर का कचरा ऐसे ही रहता है पसरा, बेसुध है नगर प्रशासन !

मढ़ौरा (सारण):
स्थानीय नगर प्रशासन के सफाई एजेंसी के लापरवाही का नतीजा है की यत्र-तत्र कचरा पसरा रहता है । फिलहाल एक डेढ़ माह पूर्व से सफाई कर्मी उसको उठाने का जहमत नहीं उठाते है। नगर के सफाई को लेकर आम जनों का दर्द तो हमेशा ही रहता है ।लेकिन इस बार अपने दर्द का बयां खुद एक नहीं तीन-तीन नगर पार्षदो ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर किया है ।शिकायत पत्र में एक अप्रैल से अब तक कचरा संग्रहण के लिये डोर-टू-डोर व्यवस्था नहीं करने के आरोप के साथ ही सफाई मद में किये गये भुगतान राशि की जानकारी की मांग की गई है। पार्षदों की शिकायत है की क्षेत्र में कचरों का अंबार लगा हुआ है । लेकिन सफाई कर्मियों द्वारा संग्रहण कार्य नहीं करने से लोगों को बदबूदार हवायें लेनी पर रही है। हो सकता है की गंदगी से क्षेत्र में महामारी भी फैल जाये।जबकि पिछले ही महीने नगर पार्षदों के कैबिनेट बैठक में लिये गये फैसले में पूर्व के सफाई एजेंसी को ही पुनः कार्य विस्तार दिया गया था।


आपको मालूम है की नगर पंचायत की कार्य शैली हमेशा ही विवादों में रहा है । सफाई नहीं होने का ताजा उदाहरण रेफरल अस्पताल के मुख्य द्वारा पर लगे डस्टबीन में कई महीनों से पड़ा कचरा भी है। जहां डस्टबीन के भर जाने के बाद लोग यत्र तत्र कचरा फेंक रहे है। राशि का सही-सही उपयोग नहीं होने से कई वार्डों में जल निकासी के लिये बनी नालियां भी अनुपयोगी बनी हुई है । पानी की निकासी नहीं रहने से हौज बनी नालियां कई जगहों पर गंदगी खुले में उड़ेल रहा है। अभी बरसात का दिन आना बाकी है । इसमें लोगों की और समस्या बढ़ सकती है । जब जल निकासी के अभाव में खुले में हौज बनी नालियां गंदगी उड़ेलना शुरू करेगा।फिलहाल शिकायत करने वालों में वार्ड 15 से वार्ड पार्षद राखी कुमारी , वार्ड 06 से पार्षद सीता देवी और वार्ड 16 से पार्षद गोपाल राम है।
*क्या कहते है कार्यपालक पदाधिकारी-*
सफाई कर्मियों द्वारा कचरा संग्रहण नहीं करने का शिकायत वार्ड पार्षदों द्वारा करने पर मुख्य पार्षद को समस्याओं से अवगत करा लगे आरोप को संज्ञान में दे दिया गया है। मुख्य पार्षद के रिपोर्ट के आ जाने के बाद अग्रेतर कारवाई की जायेगी। –
जमाल अख्तर अंसारी
कार्यापालक पदाधिकारी , नगर पंचायत मढौरा
नगर का कचरा ऐसे ही रहता है पसरा, बेसुध है नगर प्रशासन!




Recent Comments