सारण :अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार ठोकर, बाइक चालक की हुई मौत व एक की हालत गंभीर


अमनौर

थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोड़ीपाकर खर्ग गांव के पास तेज गति से जा रही स्कार्पियों की टक्कर से बाईक चालक 60 वर्षीय ब्यक्ति की मौत हो गयी. वही बाइक सवार दुसरे व्यक्ति का गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पिपराही निवासी हरेन्द्र सिंह (60 वर्ष) बताया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति उसी गांव के पवन लाल सिंह का पुत्र रामविचार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात मृतक हरेन्द्र सिंह गांव के अपने एक अन्य साथी के साथ बाईक से तरैयां थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में बारात में जा रहे थे. जहां उक्त सड़क के पास तेज गति से बाइक के पीछे से अमनौर की तरफ आ रही अनिय॔त्रित स्कार्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जहां बाईक सवार दोनों ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जहां बारात जा रही अन्य गाड़ी की लाईट की प्रकाश से लोगों ने दोनों व्यक्ति को सड़क पर बेहोश पड़े दिखाई दिये. और आनन -फानन में दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी में उपचार के लिए ले गये. दोनों घायल की नाजूक स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान घायल हरेन्द्र सिंह की मौत हो गयी. वही दूसरे घायल रामविचार सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
इधर हरेन्द्र सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद घर व गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के परिजनों के चीख -पुकार से पूरा वातावरणक गमगीन हो जा रहा था. पत्नी मीन्ता देवी , बेटी प्रीति व बेटे रीतेश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी मीन्ता देवी तो रो-रोकर मुर यही कहती कि ,अब हमर घर का देखभाल व बेटी के शादी के करी. वहीं रो रो कर बेहोश हो जा रही थी. बताया जाता कि मृतक हरेन्द्र सिंह अपनी बेटी प्रीति की शादी इसी साल नवम्बर माह में होना तय थी.