
नई सेवा शर्त नियोजित शिक्षकों के साथ बड़ा धोखा – केशव
• सभी प्रखंड व जिला मुख्यालयो मे गुरूवार नई सेवा शर्त की प्रतियाॅ जलाने का निर्णय
छपरा। बुधवार को शिक्षक संघ बिहार की राज्य एवं जिला स्तरीय संघ के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जूम एप के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार की अध्यक्षता में हुई l
प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षकों को लगातार अपमानित करने का कार्य कर रही है।
संघ के नेताओं ने बैठक के जरिए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हड़ताल समाप्त के दौरान सरकार ने वादा किया था की सामान्य स्थिति होने पर संघ से वार्ता कर मांगों के सन्दर्भ में न्यायोचित कदम उठाएंगे जो कथनी तक ही सीमित रह गई l सरकार द्वारा स्वीकृत सेवा शर्त में पुरुष शिक्षकों के लिए म्यूचुअल स्थानांतरण का होना काफ़ी मुश्किल है l E L 300 दिन के बदले 120 दिन देना , ACP का लाभ नहीं देना , सेवा निरन्तरता में वरीयता का लाभ नहीं देना तथा भूतलक्षी प्रभाव से न देकर भविष्य में देना , प्रमोशन का स्पष्ट नीति न होना , अनुकंपा में असमानता , सुप्रीम कोर्ट में 20% वेतन वृद्धि का हलफ़नामा देने के बावजूद सिर्फ़ 15% वेतन वृद्धि देना वो भी अप्रेल 2021 से , न नियोजन इकाई को भंग करना , न राज्यकर्मी बनाना , न पुराने शिक्षकों की तरह सेवा शर्त एवं वेतन देना नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय है l
केशव कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी के सभी फ़ैसले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदल दिया उसी प्रकार अगली सरकार इस निर्णय को बदल देगी और सेवा शर्त पुनः पाँच वर्षों के लिए लटकी रह जाएगी l अगस्त 2020 का निर्णय अप्रेल 2021 से लागू करने की घोषणा समझ से परे एवं शिक्षकों के साथ धोखा है l यह सेवा शर्त विवाह में बिन दुल्हन दहेज की तरह है l हम इसका पूर्णतया विरोध करते हैं l कल गुरुवार को बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में नई सेवा शर्त की प्रति जलाकर विरोध किया जाएगा l
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह .मनोज श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव ऋतुराज सौरव, मोहम्मद फखरुद्दीन राज्य प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा ,आशुतोष चौधरी ,जहानाबाद ज़िलाध्यक्ष शम्भु शंकर ,रोहतास जिला अध्यक्ष उत्तम प्रकाश पांडे, शिवहर जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, पूर्वी चम्पारण ज़िलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ,पश्चिम चम्पारण ज़िलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , पटना ज़िलाध्यक्ष रामसेखर कुमार ,दरभंगा ज़िलाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ,सारण ज़िलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ,
बक्सर ज़िलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ,किसनगंज ज़िला संयोजक दीपक पासवान , कटिहार ज़िला संयोजक मोo समा , खगड़िया सचिव अशोक कुमार, मुख्य रूप से शामिल हुए।




Recent Comments