चौपाल पर चर्चा में मुद्दे जो जरूरी है: आम लोगो की राय
संजीव कुमार सिंह संजय /कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
जमुई -लोकतंत्र का महापर्व के पहले चरण में जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्रसीट का चुनाव होना है लोकतंत्र व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मतदाताओं द्वारा अपने मतों का प्रयोग करने का समय अब कुछ घण्टे के हिसाब से बच गया है इस वक्त हर मतदाता को सही निर्णय लेने की जरूरत है क्योंकि हमारा निर्णय हमारे बच्चे के भविष्य को प्रभावित करेगा इसलिए देश की स्वाभिमान की रक्षा और क्षेत्र का विकास को ध्यान में रखकर मतदाता को मतदान करना चाहिए जनता द्वारा चुनागया सांसद से ही देश की दिशा और दशा निर्धारित को प्रभावित करती है यह सभी बातें मंगलवारको मतदाताओं के अपने अपने विचार में शामिल है चौपाल पर चर्चा द्वारा आयोजित परिचर्चा स्थानीय केकेएमकॉलेज में-
ロ हर वोट कुछ कहता है :-
सभी चुने सही चुने परिचर्चा के दौरान बुद्धिजीवियों ने सांसद के दायित्व महत्व तथा उसके द्वारा क्षेत्र में विकास के पथ पर किए गए कार्यों का विषय राष्ट्रीय मुद्दा राज्य स्तरीय मुद्दा तथा स्थानीय मुद्दा पर विशेष बहस हुई उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए लोगों ने कहा कि संसद से ही क्षेत्र का विकास तथा देश की कुशल नेतृत्व कर्तादिया जा सकता है
कहते है बुद्धिजीवी-

प्रोफेसर अर्चना कुमारी ने कहा कि इस इलाके में पढ़े लिखे लोगों के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है

प्रोफेसर कल्पना सिन्हा- महिला सुरक्षा एवं अधिकारों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है वहीं कश्मीर मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा में शामिल है जिसके कारण हम सबों की गाढ़ी कमाई कश्मीर में बेवजह खर्च कर देश के विकास को अवरुद्ध किया जा रहा है।

डॉ प्रोफेसर सुचिता उपाध्याय- राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है साथ ही महिला स्वास्थ्य के साथ हैं स्वास्थ्य विभाग में और विकास की जरूरत है।

प्रो कांति सिंह- नक्सल एवं कृषि आधारित इलाकों के लिए सिंचाई की समुचित प्रबंधन की नितांत आवश्यकता है। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है इसे अपने घोषणाओं में शामिल की जानी चाहिए।
प्रो ममता कुमारी- समाज को तोड़कर जात पात में बैठकर वोट बैंक के लिए आपस में लड़ाना नेताओं का गुण बनता जा रहा है अतः मुद्दे में जाति आधारित कार्य एवं आरक्षण समाप्त करने की पहल की जानी चाहिए और इसे घोषणा में शामिल किया जाना चाहिए।
डॉ प्रो मनोज कुमार- राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखकर देश हित में सरकार को कार्य करने कर सकता है साथ ही बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए उचित रणनीति बनाने की भी पहल की जानी चाहिए और इसे अपने घोषणाओं में शामिल किया जाना चाहिए।
डॉ प्रो निरंजन दुबे- अपने देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने में राजनीतिक पार्टियां आगे रहती है भारत में अधिकांशत जन समुदाय की मांग राम मंदिर निर्माण पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

प्रो जयकिशोर – राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए डिफेंस एवम सैनिकों को और भी ताकतवर और मजबूती प्रदान करने पर पहल की जानी चाहिए एवं कश्मीर मुद्दे पर सख्ती से पहल कर इसे समाप्त किया जाना चाहिए और विस्थापित हुए कश्मीरियों को कश्मीरी पंडितों को पुनः पुनर्वास की व्यवस्था राष्ट्रीय मुद्दा में शामिल की जानी चाहिए। जबकि जमुई लोकसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अन्य मेट्रो सिटी एवं राज्यों की अपेक्षा आज भी बेहतर नहीं है इसे भी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाना चाहिए।

डॉ प्रो सुनील कुमार यादव- भ्रष्ट व्यवस्था के कारण देश में गरीबी बेकारी एवं अशिक्षा फैलती जा रही है इस पर रोक लगाने हेतु मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए।

मृगांत शेखर सिंह उर्फ पिंटू सिंह- देश में जातिगत आरक्षण सहित विकास का मुद्दा राष्ट्रीय एवं स्थानीय मुद्दे में शामिल है भ्रष्टाचार का भी एक बड़ा कारण जातियों में बांट कर वोट की राजनीति करना ममता जा रहा है राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर देश के विकास में पहल करनी चाहिए।
गौरी शंकर पासवान- तीनों सेनाओं को और भी सबल करने की आवश्यकता है और जमुई ऐसे शहरों में हल्की बारिश होते हैं जलजमाव की स्थिति हो जाती है रोड जाम का मुद्दा यह दैनिक समस्या है पढ़ाई के लिए कॉलेजों की स्थापना भी मुद्दे में शामिल किया जाना चाहिए।

अधिवक्ता सत्यजीत कुमार- कानून व्यवस्था को और भी सख्त बनाने के साथ हैं घुसपैठ रोकने के लिए मुकम्मल पहल की जरूरत है साथ ही सरकार द्वारा नीतिगत करवाई करने की पाल की जानी चाहिए भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के लिए कठोर कानून बनाए जाने एवं पालन किया जाने पर पहल की जानी चाहिए।




Recent Comments