पॉलिथीन उपयोग पर रोक के लिये सख्ती, दुकानदारों के यहां छापेमारी

जनादेश/परसा-पर्यावरण की सुरक्षा के लिए तथा खेत खलिहान की उर्वकता को बरकरार रखने के लिए सरकार और न्यायालय के निर्देश पर नगर पंचायत परसा बाजार में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ठाकुर व अंचल पदाधिकारी राम भजन राम के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के सहयोग से परसा बाजार के दर्जनों दुकानों पर शुक्रवार को पॉलीथिन का उपयोग बंद करने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया।जिससे दुकनदारो में हड़कंप मच गया।छापेमारी की खबर लगते ही कपड़ा मिठाई फल जेनरल स्टोर सब्जी विक्रेता किराना दुकान चपल जूता दूकान दावा दुकानदारो में आफरा तफरी मच गया।छापेमारी के दौरान दर्जनों दुकान में पॉलीथिन बरामद होने पर आर्थिक दंड की करवाई किया गया।छापेमारी के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ठाकुर ने दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग बंद कर जुट कपड़ा कागज की थैला प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया।5500 सौ फाइन वसूली किया गया।और जो समय के अंदर फाइन का पैसा नही जमा कराने वाले पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।वही कार्यपालक पदाधिकारी लगातार प्रत्येक सप्ताह में दो तीन दुकानों पर छापेमारी करने की बातें कही। छापेमारी सोनू कुमार हैदर अली विधान पण्डित संजय कुमार विजय दास सुनील राम समेत दर्जनों नगर पंचायत कार्यालय कर्मी शामिल थे।




Recent Comments