व्यक्ति विशेष : अलावलपुर बरहम बाबा सेवा शोध संस्थान के संस्थापक संजय कुमार सिंह काफी ऊर्जावान व सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अव्वल दर्जे के व्यक्ति है

पटना(अनूप नारायण सिंह) : जदयू सेवा दल के महासचिव संजय कुमार सिंह काफी ऊर्जावान व्यक्ति है .अलावलपुर बरहम बाबा सेवा शोध संस्थान की स्थापना कर इन्होंने सामाजिक स्तर पर काफी अच्छी पहल की है उनका कहना है कि
कानून से ही सभी समस्या का समाधान संभव नही है.कानून बनाकर तरह तरह की सजा की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन घटना कम होने के वजाय बढते जा रहा है।समाज व्यवस्था पहले मजबूत था. समाजिक दंड से लोगों में ज्यादा भय होता था।कानून में तो साक्ष्य के अभाव में वरी हो जाता है. निर्दोष भी दोषीऔर दोषी भी निर्दोष हो जाता है।.समाज द्धारा जो दंड की जो व्यवस्था थी उसमे वचने का गुजांइश वहुत कम था।गांव में इज्ज़त आवरु ,चोरी, लड़ाई झगड़ा, वटवारा सब गांव के लोग आपस में मिल बैठकर निपटा लेते थे.जब से कानून के भरोसे समाज चलना शुरू हुआ समस्या बढना शुरु हो गया।परिवार और समाज व्यवस्था टूटते चला गया. लोग समस्या के मकड़जाल में घिरते चला गया.समाज में नफरत का वतावरण बना कर समाज को हम तोड़ते चले गए.समाजिक व्यवस्था का ही देन था कि परिवार और गांव की इज्ज़त के लिए हर प्रकार से सुरक्षा देते थे, जिसके कारण बाघ बकरी एक ही घाट पर पानी पीते थे।पुलिस प्रशासन के भरोसे जब से लोग रहने लगे तब से लोग चिल्लाने लगे. न्याय के लिए गुहार करने लगे।समाज में लोग सिखते थे. परिवार को किस प्रकार से रखना है अपनी घर के वहु बेटियों को किस प्रकार से सुरक्षित रखना है.वर्तमान समय में नई पीढी ने समाजिक सोंच को खारिज करते हुए पश्चात सभ्यता और संस्कृति अपनाने लगा परिणाम स्वरूप रोज रेप छेडख़ानी की घटना बढऩे लगा.इसके लिए दोषी हमलोग भी कम नही है,पैसा के पीछे भागने लगे परिवार के पीछे समय नही के वरावर देने लगे, पैसा को प्रतिष्ठा का मापदंड बना दिये, किसी प्रकार से पैसा प्राप्त हो….. हाय पैसा हाय पैसा.




Recent Comments