
•चकिया बनरझुला के SRAP कॉलेज के पास स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त
•सड़क दुर्घटना : मां संग जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डा. ईशा रमेश घायल
मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर मोतिहारी-मुजफ्फरपुर मार्ग में चकिया के समीप रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डा. ईशा रमेश एवं उनकी माता श्रीमति सुधा रमेश गंभीर रुप से घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार चकिया के समीप डा. रमेश की स्कॉर्पियो गाड़ी को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में घायल कांग्रेस नेत्री की माता जी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जिला कांग्रेस कमिटी ने इस सड़क दुर्घटना पर अफसोस जताया है। कांग्रेसजनों ने डा. रमेश एवं उनकी माता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


चकिया बनरझुला के SRAP कॉलेज के पास स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त




Recent Comments