
मांझी(सारण)। प्रखंड के धूमन गिरी के मठिया गांव में मंगलवार की रात लगभग एक दर्जन प्रसिद्ध गायकों ने अपनी कलाकारी का जबरदस्त धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उमड़े स्रोता रात भर स्वर लहरियों में गोता लगाते रहे। समारोह का श्री गणेश गायक हरेराम पाण्डेय ने भजन के माध्यम से किया। समारोह में ब्यास अजित हलचल हेमन्त गिरी शैलेश समदर्शी साहेब गिरी तारकेश्वर पूरी दिवाकर सिंह दीपक शर्मा तथा कुमार अर्जुन आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सोहर भजन व निर्गुण तथा पूर्वी प्रस्तुत किया। तबले पर प्रिंस कुमार पाण्डेय ने संगत किया।

इससे पहले ज्योतिष कुमार पूरी ने कलाकारों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। संचालन गीतकार व लेखक दिवाकर उपाध्याय ने किया। मौके पर मनोज कुमार सिंह उमेश गिरी श्री राम गिरी सब्बू बाबा आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments