
दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कुमना भेरवनिया निवासी समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. कुमार नवेन्दु गिरि को अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ का राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं गांव में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
डॉ. कुमार नवेन्दु गिरि लंबे समय से सामाजिक एवं वैचारिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। कॉलेज जीवन से ही उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी रही। कुछ समय तक उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी, लेकिन बाद में पुनः संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय होकर अपनी पहचान बनाई। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और योगदान को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ ने उन्हें राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी बरेजा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं, जबकि उनके ससुर शिक्षा विभाग में पूर्व अपीलीय प्राधिकार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके बड़े पुत्र हिंदी फिल्म उद्योग में सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं तथा बड़ी पुत्री इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्य कर रही हैं।
डॉ. कुमार नवेन्दु गिरि की नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वे समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।




Recent Comments