
धर्मशाला के निर्माण करने वाले हुए सम्मानित
नालन्दा। कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
रविवार को चन्द्रवंशी धर्मशाला कमिटी की ओर से नव वर्ष मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन राजगीर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव रंजन उर्फ जे पी चन्द्रवंशी ने किया। और संचालन सचिव लाल बहादुर चन्द्रवँशी ने किया। धर्मशाला के जीर्णोद्धार और सौदर्यीकरण व विकास में आर्थिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों को धर्मशाला के अध्यक्ष जे पी चन्द्रवंशी ,सम्राट जरासंध विचार मंच के संयोजक श्याम किशोर भारती , सचिव लाल बहादुर प्रसाद, शिवनन्दन प्रसाद के द्वारा सम्मानित किया गया । धर्मशाला के विकास में मुख्य रुप से सहयोग करने वाले सरदार धर्मेन्द्र, सूरज कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, गणेश प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, पी के बिहारी, अजय कुमार, चन्देश्वर प्रसाद एवं अन्य को सम्मानित किया गया।धर्मशाला के अध्यक्ष जे पी चन्द्रवंशी ने कहा कि इस परिसर के विकास के लिये समाज को आगे आना चाहिए । सबो के समर्पण व सहयोग से ही समाज का विकास हो सकेगा। जरासंध विचार मंच के संयोजक श्याम किशोर भारती ने कहा कि मगध सम्राट के सपनो को पूरा करने का वक्त आ गया है। ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा के लिये सामाजिक, राजनैतिक रूप से मजबूत होना होगा। वही इस अवसर पर चन्द्रवंशियो ने निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीयस्टेडियम का नाम जरासंध के नाम करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की है। इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प और गांव गांव तक फैलाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर राजहंस कुमार, रमेश चन्द्रवंशी, बीरेंद्र कुमार, दयानंद प्रसाद, अशोक मुखिया, रविन्द्र प्रसाद, ओम प्रकाश बादल सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किया ।




Recent Comments