डोरीगंज
डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर पेट्रोल पम्प के पास से दो माह पुर्व जब्त एक लावारिस टैंकर के मामले मे स्थानीय पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि दो माह पुर्व जब्त लावारिस टैंकर के मामले मे जाँच के बाद यह बात सामने आयी कि कलकता से मोतीहारी जा रही इस टैंकर को चालक के मिलीभगत  से दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मेंदारुच गाँव निवासी मुकेश पासवान ने बेच दिया था जो दो माह पुर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर पेट्रोल पम्प के पास लावारिस अवस्था मे पाया गया था ।

मामले मे छापेमारी कर मुकेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।