
नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के प्ररेणास्रोत:अमन पराशर
दलसिंहसराय(समस्तीपुर)नवयुवक संघ बम्बइया हरलाल द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती डीहवार स्थान बम्बइया में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कश्यप झा ने किया।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और माल्यापर्ण करके कार्यक्रम का आगाज किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभूतिपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे।उन्होंने देश को आजाद करने के लिए बहुत बड़ी राजनैतिक और कूटनीतिक पहल की।श्री पराशर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या भी एक रहस्य है, उनकी हत्या की फाइल को तत्कालीन सरकार ने दबा दिया था, लेकिन केंद्र में मोदी जी के सरकार आने बाद इस पर तेजी से पहल हो रहा है,तथा गर्व की बात है कि नेताजी के परिवार के सदस्य अभी अभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है।सम्बोधित करते हुए युवा कवी सुमन शेखर पार्थ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।धन्यवाद ज्ञापन उपमुखिया गिरीश कुमार झा ने किया।मौके पर मंडल महामंत्री दीपक झा, भाजयुमो अध्यक्ष मुरारी झा, संघ के सचिव दीपक झा, अर्मत्य झा, मृतुन्जय झा, चन्दन कुमार, जयराम कुमार, निशांत कुमार, रणधीर कुमार, दुर्गेश कुमार, रौशन, रणधीर कुमार, शिवम् कुमार,मयंक कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments