
लहलादपुर(सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के तेलछा गांव से नाजीरगंज स्थित कोचिंग के लिये निकला एक किशोर रास्ते से गायब हो गया है। परिजनों की माने तो किशोर तीन दिन पहले घर से दोपहर में कोचिंग जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरु किया। परिजन कोचिंग गये तो पत्ता चला कि वह पढ़ने के लिये पहुंचा ही नहीं था। गायब किशोर तेलछा गांव निवासी मुन्ना अली का 14 वर्षीय पुत्र इरफ़ान अली बताया गया है। घटना 16 अप्रैल की बतायी गयी है। किशोर का पता नहीं लगने से उसके परिजन किसी अप्रिय अनहोनी को ले आशंकित है। किशोर के पिता मुन्ना अली ने बताया कि इस संबंध में जनता बाजार थाना में एक आवेदन पत्र दिया गया है। जनता बाजार थाना की पुलिस मामले की तहकीकात करने पीड़ित के घर पहुंची थी।




Recent Comments