इसुआपुर में बिजली के ग्यारह हजार के झटके से बिजली मिस्त्री की मौत
#रिपोर्ट-अज़हर करीम:
इसुआपुर (सारण ):
इसुआपुर-प्रखंड के आतनागर निवासी अशोक बाबा की ग्यारह हजार के करेंट लगने से मौत हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार वो गंगोई गांव के एक युवक के फ़ोन आने पर ग्यारह हजार के बिजली के तार को जोड़ने गए थे। वो पोल पर चढ़ कर अभी तार जोड़ रहे थे तो अचानक बिजली आ गयी जिससे उनकी वही पे मौत हो गयी। ये देख वहां मौजूद दो युवक जिन्होंने फ़ोन किया था फरार हो गए। घरवालो का कहना है के वो बिजली विभाग मढ़ौरा के लिए प्राइवेट से काम करते थे। इस घटना से आक्रोशित प्रखंड के लोगों ने छपरा-सत्तारघाट मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया और बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाया जाए। सूचना मिलने पर इसुआपुर थानाध्यक्ष अरबिंद पासवान जवानों के साथ जामस्थल पर पहुंच लोगो को समझाकर यातायात बहाल कराया।