दैनिक खोज खबर/भेल्दी/अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआं गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से एक युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव देखा जा रहा है. घटना के बाद मढ़ौरा डीएसपी सहित अमनौर,भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गई है. घटना के संबंध में कोई कुछ भी कहने से बच रहे हैं.  पुलिस भी इस मामले में भी कुछ भी नहीं बता रही है.  घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में कुछ बातों को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को गरखा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है. मृतक युवक सर्वजीत भगत के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया जा रहा है. मौत की खबर के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई है.
इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. सूचना के बाद मढ़ौरा डीएसपी, अमनौर, भेल्दी पुलिस सहित दर्जनों पुलिस के जवान मौके पर तैनात है. पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों हिरासत में लिया है. वहीं मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.