नपं को कम्पलीट ओडीएफ के लिए मुहिम तेज, 208 लाभुकों का कैम्प लगाकर खाते में ट्रांसफर की गई राशि

मढ़ौरा (सारण):नगर पंचायत मढ़ौरा ने अगस्त माह में कम्पलीट ओडीएफ की दिशा में अपना प्रयास तेज कर दिया है I

शौचालय निर्माण के लिए वार्ड में लाभुकों के द्वार द्वार पहुंचने के बाद नगर पहुंचने के बाद से शौचालय निर्माण में तेजी आई थी I अब इस दिशा में नगर प्रशासन ने अपने अभियान को आगे ले जाते हुए अन्य चयनित 208 लाभुक को कैम्प लगाकर प्रथम किस्त की राशि को उनके बैंक खाता में ट्रांसफर किया है I कैम्प में कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने सभी लाभुक को बैंक से राशि प्राप्त कर तत्काल शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कर देने का आग्रह किया I नगर प्रशासन अगस्त माह में नगर के सभी शौचालय विहीन घर में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करवा कर नगर को ओडीएफ घोषित करने की योजना रखी है I

ロअगस्त माह में नगर को ओडीएफ करने की है योजना :-
नगर पंचायत ने अगस्त माह में नगर को कंप्लीट ओडीएफ की योजना रखी है I शौचालय निर्माण को गति देने के लिए पिछले एक माह से नगर प्रशासन वार्ड के लाभुकों तक पहुंच कर शौचालय निर्माण की प्रगति से अवगत होने का अभियान शुरू किया था I नगर प्रशासन के घर घर तक पहुंचने से शौचालय निर्माण ने तेजी पकड़ी थी I नगर के कई वार्ड में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चूका है I वही कुछ वार्ड में निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है I नए चयनित लाभुक जिन्हें राशि उपलब्ध करायी गई है उनसे भी अगस्त माह में निर्माण कार्य शुरू कर निर्माण पूरा करने को कहा गया है I
ये थे मौजुद –
कार्यालय कर्मी रंधीर सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, प्रमोद कुमार,सुरेन्द्र कुमार पहलाद महतों सहित अन्य I
कार्यपालक ने कहा –
नगर को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है I अपने अभियान के कारण नगर क्षेत्र में शौचालय निर्माण में तेजी आई है I जल्दी ही नगर अब कंप्लीट ओडीएफ की श्रेणी में होगा I
-मो.जमाल अख्तर अंसारी ईओ नगर पंचायत मढ़ौरा
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।