शोक : पूर्व मुखिया शिलानाथ सिंह नहीं रहे, हृदयाघात से निधन

ロ अंत्येष्टि में विधायक समेत गणमान्य लोगो ने शामिल होकर अर्थी को दिया कंधा

मढ़ौरा(सारण).स्थानीय प्रखंड के इसरौली पंचायत के पूर्व मुखिया व समाजसेवी शीलानाथ सिंह का निधन हृदयघात से हो गयीं। गुरुवार सुबह में निधन के खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयीं.

(कंधा देते अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा व जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह)

मालूम हो की स्व.सिंह लंबे समय तक मुखिया रहे हैं। अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा , जेपी सेनानी व भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह , पूर्व मुखिया सुरेश सिंह समेत दर्जनो लोगों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया.वहीं निधन से शोकाकुल स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी , विधायक जितेन्द्र कुमार राय , पूर्व विधायक लालबाबू राय , भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष डॉ राम बाबू सिंह, प्रो राम बाबु सिंह , भाजपा नेता श्याम ननंदन सिंह विद्रोही , मुखिया प्रतिनिधि हर्ष वर्धन दीक्षित , प्रियरंजन पांडे , जाप के महासचिव मनोज गुप्ता , अनिल कुमार सिंह, शंकरभगवान ओझा, अंशुमन दिवेदी समेत दर्ज़नों ने शोक संवेदना प्रकट करने वालों में शामिल हैं.
ロ शोक सभा आयोजन –
ब्रह्मर्षि चेतना मंच ने शोक सभा आयोजित किया। जिसमें लोगों ने उनको समाज के ग़रीबों का हमदर्द बताते हुये श्रधांजलि वयक्त किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।इस मौके पर अध्यक्ष दयानंद सिंह , महामंत्री तारकेश्वर सिंह , संगठन सचिव शंकर भगवान ओझा , राम सूमेस्वर सिंह , अवध किशोर सिंह , सतेयेन्द्र कुमार सिंह , डॉ आलोक नाथ सिंह , नरायण सिंह सहित अन्य थे।