छपरा। जेपीयू छात्र संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर में यह मांग उठाया कि सारण प्रमंडल का इकलौता विश्वविद्यालय जेपीयू है ।जहां स्नातक में नामांकन हेतु आवंटित सीट मात्र एक 30216 है जबकि प्रत्येक वर्ष 80 से 90हजार छात्र-छात्राएं इंटरमीडियट उतीर्ण होते हैं एवं लगभग 7000 छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते हैं। एवं उनका मुस्तकबिल अंधेरे में तैरता नजर आता है। तथा वे अवसाद से ग्रसित होकर आत्मघाती कदम उठाने पर भी मजबूर हो जाते हैं। अतः बिहार सरकार एवं शिक्षा मंत्री से यह मांग किया जाता है कि UG एवं PG में आवंटित यूजीके सीटों में वृद्धि किया जाए ताकि बड़े पैमाने पर छात्र नामांकन से वंचित होने से बच सकें ।अगले सप्ताह में छात्र संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर सीट वृद्धि से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपेगा तथा नेता प्रतिपक्ष एवं सारण प्रमंडल के सभी एमपी एमएलए को भी प्रतिवेदन सौंपेंगे ताकि मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके छात्रों के पक्ष में सकारात्मक फैसला लिया जा सके। पुतला दहन के उपरांत आयोजित आयोजित सभा को मुख्य रूप से एसएफआई के राज्य अध्यक्ष शैलेंद्र यादव एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, छात्र आरजेडी के प्रमण्डल अध्यक्ष प्रिंस सिंह, छात्र आरजेडी के विश्वविद्यालय अध्यक्ष रचित भारती, एआईएसएफ के जिला सचिव अमित नयन अध्यक्ष रूपेश यादव जाप के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पवन कुमार ,रूपेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रितेश कुमार, सरताज खान , रितेश कुमार , अंकुश पाठक, अभय चौबे,विक्की कुमार सिंह ,नीतीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।