विषपान से महिला की मौत
▶️मृतक महिला प्राईवेटे स्कूल की थी शिक्षिका

जमुई (संजीव कुमार सिंह) : जमुई शहर के गौसिया मस्जिद के पीछे राजा नगर में परिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। लड़की के मां ने बताई की परिवार में दो दिनों से मामूली बातों को लेकर विवाद चल रहा था। गुस्से में शाहिता खातून आज सवेरे अनाज में देने वाली कीटनाशक दवा खा ली। एन वक्त पर मां का फोन आया तो पता चला कि साहिस्ता परवीन अनाज में देने वाली दवा खा चुकी है। बेटी की ससुराल मां और वहन जब आजाद नगर आई तो नजारा कुछ और देखने को मिला । बेटी तो वेशुद्ध परी हुई है, घर के सारे लोग घर छोड़कर भाग चुके थे। बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। आनन फानन में मां और बहन ने साहिता परवीन को प्राइवेट हॉस्पिटल लाया लेकिन हॉस्पिटल के लोगों ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सदर अस्पताल में दो-तीन घंटे तक जिंदगी और मौत से साहिस्ता प्रवीण जूझती रही और अंत में वे जिदंगी से हार मौत की गोद में जा बैठी । साहिस्ता परवीन जमुई में प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका का काम करती थी। मां ने आरोप लगाया की मेरी बेटी के साथ दमाद मोहम्मद रशीद रात में मारपीट किया। गला दवा दिया था । बराबर मेरी बेटी के साथ मारपीट क्या करता था । पति और गोतनी से तंग आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।




Recent Comments