तरैया (सारण) : बाल दिवस के अवसर पर पन्ना सुमन एकेडमी शिवपुरी तरैया छात्र-छात्राओं की टीम गुरुवार की सुबह शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए वैशाली रवाना हुई।विद्यालय की प्राचार्या दिव्या कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों के टीम को रवाना किया।निदेशिका सुमन कुमारी ने बताया कि बच्चें वैशाली जायेंगे उनके साथ वर्गवार वर्ग शिक्षक मौजूद रहेंगे।जो बिहार के विरासत के बारे में बच्चों को बतायेंगे।तथा खेल-खेल के माध्यम के भ्रमण के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जायेगा।छात्र-छात्रा श्रुति रानी,प्रियेश रंजन,मिताशा रानी,स्मृति सहगल, प्रिया सहगल, प्रीति आकांक्षा,प्रीति व अन्य ने बताया कि हमलोग वैशाली जाने के लिए काफी उत्साहित है।उक्त मौके पर मनोज सिंह,गोपाल तिवारी,विवेकानंद झा,उप प्राचार्या पूजा कुमारी,रूपा कुमारी,रंजन कुमार यादव,रानी कुमारी,निभा कुमारी व अन्य मौजूद थे।