बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा मेला में व्यवस्था चरमराई लोगो को हो रही बड़ी परेशानी*

= व्यवस्था की मार झेल रही मेला में पहुंची अवाम
= न तो पिने के लिए शुद्ध पानी, ना कोई ऐंबूलेंस की है मेला में व्यवस्था ।
= व्यवस्थापक के अश्वासन के बाद भी नही पहुंचा पानी का टेंकर व ऐंबूलेंस ।
= 40 भेलेंटियर और 10 महीला 25 पुरूष बल के सहारे मेला की सुरक्षा ।

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* रामनवमी के अवसर पर लगी चम्पारण के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सहोदरा में थरूहट के ऐतिहासिक मेले में दुर दुर से आये हुऐ लोगो को मेला में उचित व्यवस्था नही होने के कारण परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है ।
सहोदरा मेला में न तो शुद्ध पिने का पानी की व्यवस्था है और ना ही ऐंबूलेंस का व्यवस्था व्यवस्थापक के द्वारा कि गई है । बिना सफाई हुऐ कुआँ से गंदा पानी निकाल लोग पी रहे है । इस बार मेला का सरकारी डाक हुआ है लेकिन मनमाने ढंग से कौड़ी वसुला जा रहा है । एक मात्र सोलर सिस्टम से निकली चार नल से नही चल पा रहा जलापूर्ति का काम शाम चार बजे ही बंद हो जाता है जलापूर्ति । व्यवस्थापक के अश्वासन के बाद भी अभी तक नही आया कोई पानी का टेंकर ।

वही नवलपरासी नेपाल से मंगेशकर हर्वे, दिपक थापा, सोलंकी थापा,श्रीकिशुन चौधरी, नरायणघाट नेपाल से ओमप्रकाश मेहरा, प्रकाश दहइत, बिकाऊ महतो, वीरगंज नेपाल से अमिका पटेल, यूपी से ओमप्रकाश चौहान, मोतीहारी से प्रदिप कुमार , दुलम महतो, रंजीत कुमार, रामनगर से बृजकिशोर प्रसाद, सुगौली से अतुल कुमार श्रीवास्तव, बेतिया से मुन्ना कुमार सिंह, अरूण पाण्डेय, नरकटियागंज से जितेन्द्र कुमार साह, मुन्ना कुमार साह, विनोद साह, सकिल अहमद आदि हजारों के संख्या में मेला में पहुंचे लोगो ने कहा कि मेला व्यवस्थापक के द्वारा ना ही पीने के लिए शुद्ध पानी का और ना ही कही उचित मेडिकल का व्यवस्था किया गया है । एक नर्स के भरोसे मेला की मेडिकल व्यवस्था रखी गई है ।
वही मेला में आये हुऐ लोगो की सुरक्षा के लिए 40 भेलेंटियर 10 महीला व 25 पुरूष बल, जिला के साथ साथ मानपुर, गौनाहा, सहोदरा थाना भी मेला में कैंप कर रही है दो मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गये हैं । लेकिन मेला कि सुरक्षा में चोर उच्चको नें सेंध लगाया और प्रतिदिन दर्जनो लोगो की पौकेट काट लिया ।




Recent Comments