परवेज अख्तर /सीवान

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में आयोजित मानव शृंखला को ले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि दारौंदा में तीन बैरियर बनाए गए हैं, जिसमें दारौंदा- पचरुखी सीमा पर वातायन स्कूल के समीप, दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे ढाला पर दारौंदा- महाराजगंज पथ पर एवं तीसरा लीलासाह के पोखरा पर बगौरा जाने वाली पथ पर बैरियर लगाए गए हैं। यह बैरियर मानव शृंखला के दौरान इसे बंद रखा जाएगा।

मानव शृंखला को ले बीडीओ ने की व्यवसायियों संग बैठक

बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में शनिवार को बीडीओ मो.आशिफ ने मानव शृंखला में शामिल होने के लिए व्यवसायियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यवसायियों से मानव शृंखला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बीडीओ ने व्यवसायियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।मौके पर सीओ मालती कुमारी, श्रीकृष्ण साह, लक्ष्मण सिंह, कनवर लाल, मुकेश कुमार सुमन,रेयाज अहमद, राजन सिंह आदि मौजूद थे।

शहीद रमाशंकर प्रसाद पटेल की मनी 18वीं पुण्यतिथि, उनके प्रतिमा का हुआ अनावरण
रघुनाथपुर (सिवान) : देश की हिफाजत के दौरान कुर्बानी देने वाले शहीद रामाशंकर प्रसाद पटेल को देश कभी भी नहीं भुला सकता है। शहीद की धरती को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने सपूत को खोया है। यह उक्त बातें शनिवार को प्रखंड के मुरारपट्टी गांव स्थित शहीद रामाशंकर प्रसाद पटेल की 18वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार के मन में चिंता की लकीर दिख रही है, उसे दूर करना सरकार का काम है, उसे दूर किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् मोहन प्रसाद विद्यार्थी,मंच संचालन रघुनाथपुर भाजपा मंडल पूर्वी अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल ने की। सभा को महराजगंज विधायक हेमनारायण साह,जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, जिप अध्यक्ष संगीत यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष श्रीकृष्णा सिंह पटेल, जदयू नेता अजय सिंह आदि ने संबोधित किया।मौके पर सीताराम पटेल, ई. राहुल कुमार पटेल, नागेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह पटेल, उदय प्रताप तिवारी, शिवसागर यादव, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आरसीएच स्कूल में बच्चों ने किया मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास

सिवान: शहर के विजयहाता डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित आरसीएच पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों द्वारा मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों ने शृंखला बनाकर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय ने बच्चों के बीच जल जीवन और हरियाली के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रविवार को बनने बाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला सबों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। पूर्वाभ्यास के दौरान विद्यालय की शिक्षिका अर्चना, सुधा, आलिया, संदेश, सोनू फरहान, महीमा व सुनीता सिंह आदि शामिल रहीं। कुंदन चौबे, जुगुल सिंह, सुग्रीम पांडेय, रामाशीष साह आदि शामिल रहे।

मानव शृंखला की पूर्व संध्या निकाला गया कैंडल मार्च
सिवान : जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा व नशामुक्ति को ले 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को को सफल बनाने को ले पूर्व संध्या शनिवार की शाम भगवानपुर, गुठनी, महाराजगंज, रघुनाथपुर, हसनपुरा, हुसैनगंज समेत विभिन्न प्रखंडों में कैंडल मार्च निकाल लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मानव शृंखला में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया। भगवानपुर में बीडीओ डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर से नया बाजार, पुरानी बाजार, चांदनी चौक, चक्रवृद्धि मोड़ तक जन जागरण पद यात्रा निकला गया। मौके पर सीओ युगेश दास, प्रखंड प्रमुख लखन मांझी, जेएसएस जितेंद्र कुमार, बीसीओ अभय कुमार, प्रखंड समन्वयक खुर्शीद आलम, एलइओ अमित कुमार, कृषि समन्वयक आलोक त्रिपाठी, चंदन तिवारी,प्रधानाध्यापक मैनेजर आदि शामिल थे। महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शनिवार की शाम सारीपट्टी रौनक नगर के मुख्य मार्ग के किनारे आइसीडीएस कार्यालय के समीप हाथ से हाथ जोड़ेंगे। रघुनाथपुर में बीडीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर सीओ देवनारायण झा समेत कई पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। गुठनी बीडीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर घनी आबादी क्षेत्र गुठनी बाजार व तेनुआ मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय पर
आकर समाप्त हुआ। मौके पर सीओ राकेश किमार, प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह, थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, सुनील ठाकुर प्रखंड एवं
अंचल के सभी कर्मी व जनप्रतिनिधि शामिल थे। मैरवा में बीडीओ बृजेश कुमार दुबे ने के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। मौके पर सीओ अरविंद प्रसाद, बीएओ रामबाबू राय,बीसीओ मनोज कुमार गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी कौशल किशोर श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीआरपी रमेश कुमार सिंह, रफीक अंसारी, रमेश कुमार गुप्ता, दिवाकर नाथ तिवारी आदि शामिल थे। महाराजगंज में एसडीओ मंजीत कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्चनिकाला गया। मौके पर बीडीओ नंदकिशोर साह, हरेंद्र कुमार, मनोरंजन सिंह, पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, समन्वय आदि शामिल थे।