दहेज में दो लाख रूपया और बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला और उसके भाइयों को किया जख्मी

मढ़ौरा (सारण) : थाना क्षेत्र के नौतन निवासी रामेश्वर प्रसाद की पुत्री संगीता देवी को उसके ससुराल वालो ने दहेज के लिये मारपीट कर घर से निकाल दिया I इस दौरान पहुंचे उसके भाइयों के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया I मामले में परसा गौरिगावा निवासी विजय सिंह की पत्नी संगीता देवी अपने पति विजय सिंह, सास सुमित्रा देवी, ससुर विरेन्द सिंह, ननद करिश्मा कुमारी, देवर सुमन सिंह, लालबाबू सिंह को आरोपित किया है I प्राथमिकी में कहा है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी I शादी के कुछ महीने बाद से सभी आरोपी दहेज में दो लाख रूपया और बुलेट के लिये मारपीट करते रहते थे I इसको लेकर दो बार पंचायती भी हुआ लेकिन कोई सुधर नहीं हुआ I 2 जनवरी को उसके दो भाई शैलेश और वीरेंद्र उसे तील और लाई पहुंचाने आये थे I जब उनसे उसने मारपीट की बात कही इसको लेकर नाराज उसके पति ने लोहे के रड से हमला कर दिया I मारपीट में उसका सर फट गया और उसके भाई शैलेश का दाहिना हाथ टूट गया जबकि दूसरा जख्मी हो गया I जख्मी अवस्था में उनका छपरा अस्पताल में इलाज हुआ I पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पर उचित कानूनी कारवाई की मांग की है I