राजद कार्यकर्ताओं ने आटा में की बैठक, संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय मढ़ौरा(सारण):प्रखंड के शिल्हौरी पंचायत के आटा में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई I बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा गठित की गई विशेष टीम के सदस्य भी भाग लिये I इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को सामने रखा जिसे अन्य कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना I बैठक में पंचायत स्तर पर राजद को मजबूत करने और आमलोगों से राजद से जोड़ने पर बल दिया गया I कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि वे पार्टी के सन्देश और उसके द्वारा किये गये कार्यों को लेकर पंचायत के प्रत्येक घर तक जायेंगे और आम लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू करेंगे I बैठक में युवा नेता धनंजय कुमार, राकेश राय, सतीश प्रसाद, बीडीसी सत्यनारायण साह, प्रणव कुमार, राहुल कुमार, धीरज राय, अनिल राय, उमेश कुमार, दीपक कुमार, हरेराम कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे I