: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित
: पांच स्वर्ण प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रौशन
परवेज अख्तर/सिवान :
दरौली. प्रखंड के कन्हौली गांव की बेटी ज्योति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर मंचकला में सर्वाधिक अंक लाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है. बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बिन पटेल ने ज्योति सिंह को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया. ज्योति को गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच स्वर्ण पदक मिला. मंचकला, संगीत, सभी छात्राओं में अव्वल, कला संकाय व कला शामिल है. ज्योति की इस उपलब्धि पर उसके माता पिता काफी खुश है और उसे शुभकामनाएं दी है. ज्योति के पिता कन्हौली गांव निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनपुर के शिक्षक उपेंद्र सिंह ने कहा बेटियों को दी जाने वाली शिक्षा कभी बेकार नहीं होती. आगे चलकर बेटियां ससुराल को भी संभालती है, उनसे दो घर रौशन होता है. अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हुए ज्योति ने कहा प्रोफेसर बनकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं. ज्योति की मां मीरा देवी कुशल गृहिणी है. परंतु बेटी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने में काफी मेहनत की है और अब करती है. ज्योति की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने ढेरों शुभकामनाएं दी है.
———————————————————————




Recent Comments