दियारा क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से अवैध शराब के कारोबारियों पर रखी जा रही है नजर

● रिविलगंज प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत दालिया रहिमपुर का भ्रमण कर शराब की छापेमारी की

● अर्द्धनिर्मित शराब एवं उत्पादन में प्रयुक्त उपकरण सामग्रियों को किया विनष्ट,एक गिरफ्तार
Ph 1
जनादेश/छपरा। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सारण संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को ड्रोन की मदद से रिविलगंज प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत दालिया रहिमपुर का भ्रमण कर शराब की छापेमारी की गई। जिसमें शराब की दो दर्जन से अधिक भट्टियों को ध्वस्त करते हुए 200 लीटर शराब बरामद किया गया एवं 50000 (पचास) हज़ार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब एवं उत्पादन में प्रयुक्त उपकरण सामग्रियों को विनष्ट किया गया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। बता दें कि शराब निषेध को लेकर प्रशासन जंगलों और दियारा क्षेत्रो में ड्रोन कैमरा से निगरानी कर रहा है।जहां ओझल में शराब के धंधे का पता लगा कर चिन्हित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।छपरा के अलावे सोनपुर क्षेत्रों में भो ड्रोन कैमरे से निगरानी रखा जा रहा है।वही कई स्थानों पर शराब के धंधेबाज पकड़े भी गए ।