पानापुर(सारण) गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी देवकुमार सिंह के दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी की चोरी कर ली ।इस संबंध में गाड़ी मालिक देवकुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है जिसमे कहा है कि गुरुवार की रात  घर के सभी सदस्य सोये थे ।रात में पिकअप स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जब जगे तबतक चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए । पीड़ित वाहन मालिक द्वारा प्राप्त आवेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।