इसुआपुर (सारण)  इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपूरा गाव में दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक पिछड़ी जाति के गरीब को घर बनाने के दौरान कर रहे प्रतारित करने का समाचार है ।जानकारी के अनुसार एक उच्च जाति का मुस्लिम परिवार अत्यंत पिछड़ी जाति के मुस्लिम परिवार को पिछले छः महीनों से सताया रहा है, दबंगों द्वारा पीड़ित अस्ताबुद्दीन और उनके बेटों के घर जाने के सभी रास्तों रोक दिया गया है, पीड़ित के घर के बगल में गढ़ा खोदा गया है ताकि उनका नवनिर्मित मकान गिर जाए।

पीड़ितों की गलती सिर्फ इतनी है कि वो अत्यंत पिछड़ी जाति का होते हुए स्वर्ण जाती के उस तथाकथित लोगो के घर के सामने अपना पक्का मकान बना रहा है। इसुआपुर प्रखंड के ग्राम चांदपुरा की, जहाँ स्वर्ण जाती मुस्लिम वर्ग के दबंग लोगों सगिरुल हक ,बशीरुल हक , मोहम्मद अली , असरफ अली ,तौकीर अली  के द्वारा उसी गांव के अत्यंत पिछड़ा वर्ग के मुस्लिम परिवार अस्ताबुद्दीन और उनके बेटों सलाहुद्दीन तथा जावेद अख्तर, पत्नी हसीना बेगम को प्रताड़ित किया जा रहा है।   जिसकी शिकायत पीड़ित ने इसुआपुर थाना में की है  इस  संदर्भ में थाना प्रभारी इसुआपुर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जमीन का आपसी विवाद है जिसकी अमीन से मापी कल पुलिस प्राशासन की देख रेख में कराया जाएगा, बंद रास्ते को खोलवाया जाएगा ,एवं घर के समीप जो गड्ढा खोना गया है उसे फिर से भरा जाएगा। परन्तु 3 दिन बाद भी कोई कार्यवाई नही हो सकी है