परवेज अख्तर (सिवान)
मैरवा( सिवान) : विद्युत कार्यपालक अभियंता और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मैरवा के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी की उपस्थिति में बड़कामांझा से मिश्रौली के बीच 33 केवीए विद्युत आपूर्ति के लिए पोल लगवाया गया। विरोध को देखते हुए अंचलाधिकारी के साथ पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण विद्युत पोल लगाने का कार्य लंबे समय से ठप था। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत विद्युतकरण के लिए पोल लगाया जा रहा था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन से होकर विद्युत तार ले जाने पर ठेकेदार को काम करने से मना कर दिया था।




Recent Comments