
दैनिक खोज खबर भेल्दी/(सारण)।स्थानीय थाने के पैगा मित्रसेन पंचायत के तकेया गांव के सड़क हादसे मेें जख्मी सेना के पूर्व जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक धर्मेन्द्र कुमार सिंह (43) तकेया गांव के
लालबहादुर सिंह का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 जुलाई को धर्मेन्द्र कुमार सिंह अपने गांव तकेया से मढ़ौरा किसी कार्य के लिए जा रहे थे तभी रसूलपुर पंचायत के चैनपुर गांव के समीप मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी गई जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए।परिजन सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव उनके घर पर पहुंचा कि परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई। मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।इस घटना के बाद तकेया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।




Recent Comments