इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के अमरदह मध्यबिद्यालय के कोरेनटाइन सेंटर पर रह रहे प्रबासी मजदूरों ने सेंटर पर हुए कुब्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा हंगामा किया ।प्रबासी मजदूर अखिलेश कुमार, यूसुफ अन्सारी, महमद यूनुस,अमजद अंसारी,अफजल अंसारी,सन्तोष राम,अजय यादव,रोहित कुमार ,बिगन राय,रणधीर यादव आदि का कहना था कि 6 दिनों बाद भी उन्हें लुंगी,गंजी,साबुन,सर्फ, बाल्टी मच्छरदानी आदि नही मिला है ।चौकी या खाट नहीं होने के वजह से उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है, जिसके वजह से मेढक ,तेलचट्टा वगैरह उनके बिस्तर पर चढ़ जाते है ।जिससे सारी रात बल्ब जलाना पड़ रहा है ।बल्ब जलने से बिभिन्न प्रकार के फतिंगे उनके कमरे में घुस जाते हैं।मच्छरदानी नहीं होने से विषैले फतिंगे उनके शरीर पर आ जाते हैं।जिससे दर्जनों मजदूरों को फतिंगे से संक्रमण हो गया है ।पूरे शरीर मे लाल चकता हो गया है ।वही अन्य सुविधाओं का आभाव है ।इस कोरेनटाइन सेन्टर में 1 महिला 3बच्चे समेत 48 मजदूर रह रहे हैं।इस बाबत पूछने परअंचलपदधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि सभी लोगों के लिए समानो को पटना से मंगाना पड़ रहा है जिससे देने थोड़ा बिलम्ब हो जा रहा ।आज उन्हें मच्छरदानी वगैरह मुहैया करा दिया जाएगा ।