सिवान :मैरवा के दो खिलाड़ियों का चयन पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बालबैडमिंटन चैम्पियनशिप हेतु बिहार की 10 सदस्यीय टीम में

#परवेज़ अख्तर/सीवान:
बालबैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उडीसा के भुनेश्वर में आयोजित पूर्वी छेत्र अंतर राज्य बालबैडमिंटन चैम्पियनशिप हेतु घोषित बिहार की 10 सदस्यीय टीम में मैरवा के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो आज बिहार टीम के साथ पटना से भुनेश्वर के लिए रवाना हो गए। चयनित खिलाड़ियों में जहाँ विशाल कुमार सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं वहीं ओमशंकर यादव का चयन बिहार टीम में पहली बार हुआ है। बालबैडमिंटन के जिला सचिव संजय पाठक ने बताया कि इन दोनों का चयन लक्खीसराय में 1 अप्रैल 2018 को आयोजित चयन शिविर में किया गया। पुनः इन खिलाड़ियों को मोतिहारी में 4 अप्रैल से 9 अप्रैल 2018 तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में टीम के साथ प्रशिक्षण दिया गया। यह पूर्वी छेत्र अंतर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक आयोजित है। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से सिवान जिला बालबैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इनके चयन पर पर सिवान बालबैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अमीत कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, विकास दिक्छीत, अखिलेश दिक्छीत सुधीर कुमार पांडेय, उमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।




Recent Comments