मांझी। प्रखंड के बंगरा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर दुबे उर्फ मुन्ना बाबा ने मंगलवार को गांव ही वकील शर्मा को बेटी की शादी के लिए सहायता स्वरूप आर्थिक मदद की है। उन्होंने सोमवार को पांच हजार एक सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। शादी 29 नवम्बर को है। श्री दुबे ने कहा कि आर्थिक रूप से असहाय, कमजोर, लचार व जरूरतमंद परिवार की बिटिया की शादी या किसी अन्य काम के लिए निश्चित रूप से मदद किया जाएगा। मैं ऐसे पुनीत व मंगलकारी कार्य के लिए कृतसंकल्पित हूँ।पंचायत के किसी गरीब बहन की शादी में आर्थिक मदद के लिए मेरा जो सहयोग है आगे भी जारी रहेगा। मौके पर कुणाल बाबा, झुन्नू दुबे, अजय कुमार दुबे, गोलू बाबा, सतीश पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे।