
छपरा : सदर प्रखंड के डुमरी अड्डा गांव में तेजप्रताप की 30 वीं पुण्यतिथि आज मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम आगत अतिथियों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । जिसके बाद तेजप्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ध्रमेन्द्र सिंह, सदर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रणविजय सिंह,अरुण सिंह, चंद्रमोहन सिंह, जीतेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह, गुड्ड सिंह,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। बताते चलें कि आरक्षण के विरोध में तेजप्रताप ने नवयुवकों के साथ विरोध प्रदर्शन किये थे। जिसको ले पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। जिसमें तेजप्रताप की मौत पुलिस की गोली लगने से हो गई थी।




Recent Comments