बीडीओ ने किया कार्यालय के सभी विभागों की समीक्षा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) :
बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने सोमवार
को प्रखंड कार्यालय के सभी विभाग की समीक्षा की
एवं सख्ती से आवश्यक निर्देश देते संचिकाओं को ठीक से संधारण करने
तथा योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। सबसे पहले
बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के सहायकों के कक्ष की
सफाई कराई तथा इधर उधर बिखरे
कागजातों एवं संचिकाओं को उचित स्थान पर रखवाया।
बीडीओ ने प्रधान सहायक को
निर्देशित किया कि कार्यालय में किसी भी सहायक
से सिर्फ और सिर्फ जरूरत मंद लोग ही
मिल सकते हैं। पूरे दिन बेवजह लोगों के जमा रहने से
कार्यालय कार्य बाधित होता है। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना,
प्रधानमंत्री आवास योजना, जनवितरण प्रणाली,
की भी समीक्षा की। इस अवसर पर प्रधान सहायक
के अलावा सहायक एम मिन्हाज, अनिल
सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
—




Recent Comments