सारण :जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

छपरा : दिनांक 21 अप्रैल 2018 :
जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन शिक्षक नेता विश्वजीत सिंह चंदेल एवं महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मधु प्रभा ने संयुक्त रूप से किया। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संगठन के सहसंयोजक मनीष पांडे मिंटू ने मंत्रों उच्चारण के बीच कराया ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता विश्वजीत सिंह चंदेल ने कहा कि बहुत ही खुशी का वक्त है कि लोकतंत्र के प्रथम पाठशाला का कार्यालय का उद्घाटन है महिला महाविद्यालय में लोकतंत्र इससे स्थापित होगा। अगर लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला मजबूत होगी तो निश्चित रुप से महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल में सुधार होगा तमाम छात्राओ से हम अपेक्षा रखते हैं कि किसी भी विचार से आप प्रभावित ना हो अपना स्वतंत्र विचार हो और उस विचार को स्थापित करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा झोंक दें ।महाविद्यालय से नकरात्मक टकराव ना ले ।सकरात्मक टकराव निरंतर जारी रहना चाहिए आपकी सोच छात्राओं के समस्या के समाधान हेतु हमेशा लगना चाहिए छात्राओं के समस्या समाधान के हेतु जितनी ईमानदारी से कार्य करेंगे आपकी नेतृत्व क्षमता उतना बढ़ेगा ।वही प्रिंसिपल डॉ मधु वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं के समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा और छात्रसंघ से यह अपेक्षा रखता है की वे लोग भी सकारात्मक सोच के साथ छात्राओं की समस्या के समाधान हेतु सहयोग करें छात्राएं अपनी नेतृत्व क्षमता को और मजबूती प्रदान करें एवं अन्य एक्टिविटी में भी भाग लें जिससे उनके मानसिक एवं शैक्षणिक विकास हो।इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से काउंसिल मेंबर अभिषेक यादव उर्फ सोनू राय काउंसिल मेंबर अर्पित राज गोलू जगदम महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह राम जयपाल महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कुमार पृथ्वी चंद्र विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार संगठन के सह संयोजक मनीष कुमार पांडे प्रवक्ता भूषण सिंह महासचिव विशाल सिंह समेतआर एस ए संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मिंटू सिंह मनीषा कुमारी शशि सिन्हा कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रमुख निधि सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ने किया।
सारण :जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन




Recent Comments