चोरों ने ढूंढा गैप, चोरी का लगया चौका
# पचरौर में चार घरो में 57 हजार नकदी एवं आभूषण सहित लाखों की चोरी
#चोरो ने मध्य रात्री में बारी-बारी से चारो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम


तरैया:13/05/2018
पचरौर गांव मे शनिवार की मध्य रात्री मे चोरो ने बारी-बारी से चार घरों में 57 हजार नकदी ,आभूषण सहित अन्य कीमती समान लेकर चंपत हो गये।जगदीश राय के घर मे पीछे से छत के सहारे चोर आँगन में दाखिल होकर दो सूटकेस और एक बड़े बक्सा का ताला तोड़ पाँच थान सोने का आभूषण एवं कीमती कपड़े लेकर फरार हो गये।जिसमे टूटा हुआ सूटकेस घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक मक्के के खेत में चोरों ने फेंक दिया था।राजकिशोर सिंह के घर मे चोर शौचालय के सहारे घर के आँगन में घुस कर तीन सूटकेस, 25 हजार नकद,तीन थान गहने और कीमती कपड़े लेकर फरार हो गये।इनका एक अटैची लगभग 100 मीटर की दूरी नहर के किनारे टूटा हुआ फेंका पाया गया।जलेश्वर राय के घर के पीछे स्थित पकड़ी के पेड़ के सहारे चोर घर के अंदर घुसकर गाय बेचकर तकिया के नीचे रखे 10 हजार नकद उसके पत्नी के तकिया के नीचे से लेकर चम्पत हो गये।रामजन्म दास के घर के पीछे एक पेड़ के सहारे चोर घर के छत के सहारे आँगन में घुस कर तीन बक्सा,20 थान आभूषण एवं बालू खरीदने के लिए रखे 22 हजार नकद चोर लेकर फरार हो गए है।इनका तीन टूटा हुआ बक्सा घर के पीछे मूँग के खेत से बरामद किया गया।पीड़ितों ने बताया कि सभी लोग लगभग भोजन करके रात्री 11 बजे तक सो गए उसके बाद चोरो ने बारी-बारी से चारो घरो में चोरी की घटना का अंजाम दिया है।पीड़ित जब सुबह जगे तो घर का समान इधर-उधर बिखरा हुआ था ।तो उन्हें चोरी का शक हुआ फिर इसकी सूचना पीड़ितों ने पुकिस को दिया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने स्थल पर पहुँच कांड के अनुसंधान में जुट गए है।
चोरों ने ढूंढा गैप, चोरी का लगया चौका




Recent Comments