तरैया में बुद्धिजीवियों ने बैठक कर जन जागरण मंच बनाने का लिया निर्णय

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : प्रखण्ड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बुद्धिजीवी जन जागरण मंच बनायेंगे।जिसको लेकर शुक्रवार को वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में तरैया निवासी आनन्द मोहन सिंह की अध्यक्षता में प्रखण्ड के बुद्धिजीवियों की एक बैठक की गयी।जिसमें यह निर्णय लिया गया की प्रखण्ड के विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रखण्ड वासियों को जागरूक किया जाएगा।इसके लिए जन जागरण मंच का गठन किया जाएगा।मंच के नियमावली की तैयारी के बाद आगामी 15 सितम्बर को प्रखण्ड वासियों की एक बैठक कराकर मंच का गठन होगा।इसमें प्रत्येक गाँव और पंचायत से सक्रिय लोगो को जोड़ा जाएगा।बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।बैठक में हरिशंकर सिंह,राजबन्सी सिंह,जितेंद्र सिंह कुशवहा,सुबाष कुमार यादव,विवेक सिंह,नकीबुदिन खान,मो.फकरुदीन,शैलेन्द्र सिंह, हर्षनारायन सिंह रमण,मितेन्द्र सिंह,पक्का सिंह,शैलेश कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।