जयप्रकाश महतो बने सारण जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

छपरा(सारण): प्रदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने मांझी प्रखण्ड अन्तर्गत मटियार पंचायत के मुखिया पति जयप्रकाश महतो को सारण जिला जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत की है। बताते चलें की श्री महतो मांझी प्रखण्ड के मटियार पंचायत के अपनी पत्नी को पंचायत की मुखिया पद पर निर्वाचित कराया शांत एवम मिलनसार स्वभाव के हैं। इनके जदयू अतिपिछरा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी। बधाई देने वालो में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,प्रदेश जदयू अतिपिछरा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ,जयप्रकाश यादव ,राज्य परिषद सस्य श्री चंद्रभूषन पंडित ,राज्य परिषद सदस्य कुसुम रानी मनोज पटेल ,बाल्मीकि पाठक ,सुरेश सिंह,मांझी प्रखण्ड जदयू के पूर्व अध्यक्ष हसनैन अंसारी ,पूर्व जदयू अध्यक्ष अख्तर अली , सद्दाम हुसैन, कमाल अशरफ, वजैर अहमद,छ्टी लाल शाह ,रामू चौधरी ,विकास कुमार , शंभू मांझी ,गंगा महतो आदि थे।




Recent Comments