
एलएन मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दूसरी बार लहराया परचम,निकला विजय जुलूस
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
रोसड़ा( समस्तीपुर)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा लगातार दुसरी बार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करने की खुशी में आज यु० आर० कॉलेज रोसड़ा इकाई के द्वारा विजय जुलुस निकाला गया।एबीवीपी काॅलेज अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि एक बार फिर सत्य कि जीत हुई।विश्वविद्यालय के सभी काॅलेज के काॅलेज प्रतिनिधि ने धन बल को अस्वीकार कर दिया।जो आज के इस दौड़ में काफी महत्वपूर्ण है आज देश विरोधी ताकतें की पराजय यह दर्शाती है कि आज के युवा वर्ग में किस कदर देश भक्ति की भावना समाहित है।पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार ने छात्रसंघ चुनाव में धन बल का उपयोग काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।आज जिस तरह से एक छोटे स्तर के छात्रसंघ चुनाव में चुनाव आयोग के धन खर्च के नियमो को तोड़ रहे हैं।इस बात से अस्वीकार नही किया जा सकता है।यही विद्यार्थी प्रतिनिधि आगे चलकर चुनाव आयोग के नियमो को तोड़ते रहेगे।जिसमे मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानन्द मालाकार,धर्मेन्द्र यादव, पूर्व छात्र संघ महासचिव अोम कुमार, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार,एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष संतोष कुमार,वकील, रौशन सिंह,मुकुल कुमार पाठक, साकेत शर्मा, कुमार सौरभ, रामनाथ राय,गौरव सिह,अनुपम, अंकित, संगीत, छोटू शर्मा, सुमन, हीरा, राजेश, मुकेश कुमार और सैकड़ों छात्र मौजूद थे।




Recent Comments