
तरैया(सारण)। क्षेत्र के उसरी बाजार के सेंदुरिया मार्केट कांप्लेक्स में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन हुआ। सोमवार को शौचालय का फीता काट समाजसेवी व एलआईसी अभिकर्ता रणविजय प्रसाद ने लोकार्पण किया। इस मौके पर रणविजय प्रसाद ने कहा कि उसरी बाजार पर सामुदायिक शौचालय नहीं था और बहुत दिनों से लोग इसकी आवश्यकता महसूस कर रहे थे। मुझे भी जब इसका एहसास हुआ तो इसका निर्माण करा कर निशुल्क सेवा में लोकार्पित कर दिया। अब बाजार में आने वाले महिला और पुरुष को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर 24 घंटे लोगों के लिए ये खुला रहेगा। आम लोग इसका निशुल्क उपयोग करेंगे।इससे अन्य सामर्थ्यवान लोगो में भी संदेश जाएगा की समाज के हित में भी किसी न किसी रूप में सहयोगी बनना चाहिए।




Recent Comments