पानापुर (सारण)बुधवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह उर्फ ललन सिंह की मृत्यु हृदय गति रूकने कारण हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह अपने खेतों में आलू कोरवा रहे थे।उसके बाद अपने दरवाजे पर आये तथा सीने मे दर्द होने के बात बोले तथा कुछ ही क्षणों में उनकी मृत्यु हो गई।मृत्यु की खबर मिलते हीं पूर्व मुखिया सभापति राय,मौलादीन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।पूर्व मुखिया श्री सिंह 1977 में निर्वाचित हुए थे।लेकिन अगले बाईस वर्षों तक चुनाव नही होने के कारण श्री सिंह ने भोरहाॅ पंचायत का बाईस वर्षों तक नेतृत्व किया।श्री सिंह स्व राम विलास सिंह के पुत्र थे जो एक जमींदारी परिवार से आते है।पूर्व मुखिया श्री सिंह समाजसेवी तथा कर्मठ व्यक्ति थे।उनकी मृत्यु से पुरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।श्री सिंह को तीन लड़के तथा चार लड़कियों सहित कुल सात संतान हैं।जिनमें से पाँच की शादी हो गया है, लेकिन अभी भी दो लड़कियों की शादी जिम्मेदारी अपने बेटों कर छोड़ कर चल बसे।