● हटाये गए एकमा थाना प्रभारी राजेश चौधरी का फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार और गली गलौज को लेकर वायरल हुआ था वीडियो

छपरा। सारण पुलिस अधीक्षक ने एकमा थाना प्रभारी राजेश चौधरी को हटाते हुए पुलिस अवर निरीक्षक देवकुमार तिवारी को एकमा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है।हालांकि की राजेश चौधरी को डोरीगंज का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की
विधि व्यवस्था/कार्यवहन/ और आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर निलंबन और स्थानंतरण किया गया है।

पूरे सारण जिला में 7 थाना अध्यक्षो का तबादला हुआ है। सारण एसपी संतोष कुमार ने सारण जिले के सात थानों के थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जिन थानो के थानाध्यक्ष बदले हैं उनमें एकमा, माँझी, जलालपुर, डोरीगंज, दरियापुर, सहाजीतपुर व खैरा शामिल हैं।

एकमा में थानाध्यक्ष रहे राजेश कुमार चौधरी को अब डोरीगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है। एकमा के नए थाना प्रभारी देव कुमार तिवारी होंगे। ये नगर थाने से एकमा थानाध्यक्ष बनकर आ रहे हैं।

माँझी के नए थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह होंगे जबकि जलालपुर के नए थानाध्यक्ष मिहिर कुमार होंगे। इनके अतिरिक्त रत्नेश कुमार वर्मा को दरियापुर का थाना प्रभारी बनाया गया है वही रामयश राय सहाजीतपुर के नए थाना प्रभारी होंगे। वीरेंद्र राम को खैरा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने सभी नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र ही नए जगह पर चार्ज लेने का निर्देश दिया है।