
तगादा कर लौट रहे दुकानदार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हालत गंभीर,पटना रेफर
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय बसंतपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आर्यन यादव ने ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घायल दुकानदार शहरकोला गांव निवासी संजय साह(40वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि वह अपने किराना दुकान का तगादा करने के लिए गांव व आसपास के इलाके में साइकिल सवार होकर गए थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके का लाभ उठाकर अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। उधर घायल बोलने की स्थिति में नहीं था इसलिए वह पुलिस को बयान नहीं दे सका खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज पटना में चल रहा है जो जीवन व मौत से जूझ रहा है चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है इस संदर्भ में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है। कि संजय साह कौन सी वाहन से चपेट में आकर घायल हो गया है।




Recent Comments