डोरीगंज मे खनन विभाग के गश्ती दल पर पथराव मामले मे प्राथमिकी दर्ज-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही बाजीतपुर रहरिया घाट के सामने गंगा नदी मे खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के गश्ती दल पर नाव जप्ती के क्रम मे नाविकों द्वारा पथराव मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती के नेतृत्व मे बोट से की छापेमारी के क्रम मे सिंगही रहरिया घाट के सामने बालु लदी नाव को जप्त करने के दौरान घाट पर उपस्थित नाविकों द्वारा पथराव मामले मे अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
जल्द ही पथराव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी ।
विदित हो की वृहस्पतवार की दोपहर मे खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा रहरिया घाट के सामने बालु लदी नाव जप्ती के क्रम मे नाविकों द्वारा पथराव करने से खनन विभाग के अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मी एवं एक नाव चालक को चोटे आयी थी एवं गश्ती दल द्वारा जप्त दो अन्य नाव को छोड़ वहाँ से हटने पर मजबूर होना पड़ा था ।




Recent Comments