डोरीगंज मे ऑटो पलटने से मजदूर युवक की घटनास्थल पर मौत
ロ मजदूर युवक रोज़ की तरह घर से निकला था छपरा काम के लिए
छपरा (सारण ): डोरीगंज थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर एक ऑटो के पलटने से एक मज़दूर युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ऑटो डोरीगंज थाना से जैसे ही आगे बढ़ा और 50 से 100 गज आगे बढ़ा होगा की चक्का का धुरा टूटने से ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया जिससे एक 25 वर्षीय जलालपुर निवासी युवक सुजित कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।




Recent Comments