सीवान : किराएदार की बेटी के साथ दुष्कर्म
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान :
नगर थाना के बड़ी तकिया अब्दुल हाता निवासी पप्पू अंसारी पर उसके किराएदार ने बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है। इसमें कहा है कि बेटी के पेट में लगातार दर्द होने के कारण जब चिकित्सक को दिखाया गया तो अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें गर्भ की पुष्टि हुई। जब बेटी से इस बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि चाकू की नोक पर पप्पू अक्सर दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।




Recent Comments