जलालपुर पंचायत मे किसान चौपाल का आयोजन -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के पंचायत भवन पर कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल लगायी गयी ।
इस अवसर पर अपने संबोधन मे कृषि समन्वयक दुधनाथ प्रसाद ने बुआई मे जीरो टिलेज तकनीक से खेती करने , कृषि यंत्रों मे सब्सिडी , डीजल अनुदान ,सुखे फसल के लिए मिलने वाली सहायता , सब्सिडी पर मिलने वाले बीज आदि के विषय मे किसानों को जानकारी दी ।
उन्होंने इस संबंध मे किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से किसान सलाहकार आनन्द कुमार , दिग्विजय सिंह बब्लु , किसान चन्द्रभुषण कुमार , सतेन्द्र राय , हरेराम सिंह , राजकिशोर राय , सुरेश पंडित सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।